Class 12 Hindi – लघु उत्तरीय प्रश्न (Important Notes)
महत्वपूर्ण कहानी आधारित प्रश्न
Q11. जयप्रकाश नारायण की पत्नी का क्या नाम था? वे किसकी पुत्री थीं?
उत्तर: जयप्रकाश नारायण की पत्नी का नाम प्रभावती देवी था। वे ब्रजकिशोर प्रसाद की पुत्री थीं।
Q12. बापू और नेहरू की किस विशेषता का उल्लेख जे०पी० ने अपने भाषण में किया है?
उत्तर: बापू और नेहरू में महानता छिपी हुई थी। उनकी महानता यह थी कि वे आलोचनाओं को बर्दाश्त करते थे। वे आलोचकों का सम्मान करते थे। वे आलोचकों को समझा-बुझाकर साथ लेकर चलने में विश्वास करते थे।
Q13. चुनाव सुधार के बारे में जयप्रकाश जी के प्रमुख सुझाव क्या हैं? इन सुझावों से आप कितना सहमत हैं?
उत्तर: जे०पी० इस चुनाव की पद्धति में आमूल परिवर्तन करना चाहते थे। वे चुनाव खर्च कम करवाना चाहते थे। वे गरीबों, किसानों और मजदूरों को चुनाव लड़ने में सक्षम बनाना चाहते थे। वे दल विहीन लोकतंत्र की स्थापना चाहते थे। वे स्टेटलेस सोसाइटी की स्थापना चाहते थे। वे जीत गए बेईमान राजनीतिज्ञों को वापस बुलाने का अधिकार लाना चाहते थे। वे बेनामी सम्पत्ति की जब्ती चाहते थे। यदि ये बातें राजनीति में घटित होंगी तो संपूर्ण क्रांति सफल होगी। लेकिन हुआ इसका उल्टा ही।
Q14. दिनकर जी का निधन कहाँ और किन परिस्थितियों में हुआ था?
उत्तर: जब दिनकर जी जयप्रकाश नारायण के घर से विदा हुए-उसी रात को-रामनाथ गोयनका 'इंडियन एक्सप्रेस' के मालिक) के घर पर वह मेहमान थे। रात को दिल का दौरा पड़ा। तीन मिनट में रामनाथ गोयनका ने उन्हें अस्पताल (विलिंगड़न नर्सिंग होम) पहुँचाया। वहाँ लेकर तैयार थे। लेकिन दिनकर जी का हार्ट फिर से जिंदा नहीं हो पाया। उसी रात उनका निधन हो गया। तारीख थी-24 अप्रैल, 1974 दवा-दारू का पूरा इंतजाम था। सभी डॉक्टर सब तरह के औजार ई०।
Q15. बुद्ध ने आनंद से क्या कहा?
उत्तर: नारियों के बौद्ध धर्म में प्रवेश के कारण बुद्ध ने आनंद से कहा कि उन्होंने जो धर्म चलाया था, वह पाँच सहस्त्र वर्ष तक चलनेवाला था, लेकिन अब केवल पाँच सौ वर्ष चलेगा। नारियाँ, जो इस धर्म में प्रविष्ट हो गयी हैं।
Q16. नारी की पराधीनता कब से आरम्भ हुई?
उत्तर: नारी की पराधीनता तब आरम्भ हुई जब मानव जाति ने कृष्षि का आविष्कार किया, जिसके चलते नारी घर में और पुरुष बाहर रहन लगा। पुरुष कुदाल चलाने वाला और स्त्री अछोरने-पछोरने का काम करने वाली बन गयी।
Q17. 'यदि संधि की वार्ता कुंती और गांधारी के बीच हुई होती, तो बहुत सम्भव था कि महाभारत न मचता' ।
उत्तर: कौरवों की सभा में संधि वार्ता दुर्योधन और कृष्ण के बीच हुई जो असफल हो गयी। यह संधि वार्ता यदि कुंती और गांधारी के बीच होती तो बहुत सम्भव था कि महाभारत न मचता। स्त्रियाँ आगामी वैधव्य के डर से महाभारत से दूर रहतीं। पुरुष अपने पौरुष के बल पर महाभारत रच बैठता है।
Q18. लेखक (अज्ञेय) और मालती के संबंध का परिचय पाठ के आधार पर दें।
उत्तर: लेखक मालती का भाई-रिश्ते का भाई है। वे दोनों सखीवत-मित्रवत रहे हैं। वे एक साथ खेले-कूदे हैं। लेखक की पढ़ाई भी मालती के साथ हुई है। वे सखी-भाव के साथ जीए हैं। वे स्वेच्छा और स्वच्छंदता के साथ रहे हैं। कभी भाई के रूप में तो कभी और रूप में। कभी बड़े-छोटेपन के बंधनों में नहीं बँधे ।
Q19. गैंग्रीन क्या है?
उत्तर: पहाड़ियों पर रहनेवाले लोगों के पैरों में काँटे चुभते रहते हैं। काँटा पैर से यदि नहीं निकाला गया तो पैर में जख्म हो जाता है। इसका इलाज है-पैर कटवाना। काँटा चुभने पर पैर के होनेवाले जख्म को ही गैंग्रीन कहते हैं।
Q20. मालती के घर का वातावरण आपको कैसा लगा ? अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर: अज्ञेय रचित कहानी 'रोज' की मालती का घर यंत्रवत् चलता था। उसमें आनंद नहीं था। समय की ही पाबंदी का पालन मात्र होता था। जीवन नीरस हो गया था। एक विवाहित स्त्री अभाव में घुटती जा रही थी। उसका जीवन त्रासदी भरा हो गया था।